Bangladesh vs New Zealand 1st Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर शोरफुल इस्लाम (13) और ताइजुल इस्लाम (8) नाबाद रहे।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए ओपनिंग बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय के अलावा कोई और खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। जॉय ने 166 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 86 रन की शानदार पारी खेली।  जॉय ने मोमिनुल हक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े, जो पहले दिन की सबसे बड़ी साझेदारी रही। हक ने 78 गेंदों में 37 रन, वहीं कप्तान ने धमाकेदार अंदाजब में बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 37 रन बनाए। 

Advertisement

नुरुल हसन ने 29 रन औऱ शाहदत हुसैन ने 24 रन का योगदान दिया।

साढ़े तीन साल बाद टेस्ट खेल रहे ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन गेंदबाजी औऱ सिर्फ 53 रन देकर 4 विकेट लिए। एजाज पटेल और काइल जैमीसन ने 2-2 विकेट, वहीं ईश सोढ़ी ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम।

Advertisement

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), एजाज पटेल।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार