ढाका, 3 फरवरी (CRICKETNMORE): भारत दौरे पर एक मात्र टेस्ट मैच खेलने आ रही बांग्लादेश टीम के युवा स्पिन गेंदबाज मेहेदी हसन मिराज ने कहा है कि वह इस दौरे पर मौजूदा समय के नंबर-1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच एक मात्र टेस्ट मैच नौ फरवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीयस्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक, युवा खिलाड़ी की कोशिश टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने की है। बुरी खबर: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

Advertisement

मिराज ने भारत दौरे के लिए उड़ान भरने से पहले कहा, "अश्विन विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। मैं उनसे मिलकर खेल के बारे में कुछ टिप्स लेना चाहूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं करीब से यह देखना चाहूंगा कि वह किस तरह से गेंदबाजी करते हैं। यह अनुभव मेरे लिए काफी मददगार साबित होगा।"

 

उन्होंने कहा, "हमारी टीम में कई अच्छे स्पिनर हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है। शाकिब और तइजुल के अलावा मैं तीसरा स्पिनर हूं। भारत में हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर हम सही क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे तो हमें विकेट मिलने की ज्यादा संभावना है।" इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने IPL 2017 में खेलने से किया इनकार, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में लेंगे हिस्सा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार