15 जुलाई, नई दिल्ली(CRICKETNMORE)। इस साल नवंबर में भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड टीम के साथ सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का एलान कर दिया है। नवंबर 2016 से फरवरी 2017 तक चलने वाली इस सीरीज में 5 टेस्ट , 3 वन डे औऱ 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे।1986-87 में हुई भारत औऱ पाकिस्तान के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद यह पहला मौका है जब भारत में कोई टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये भी पढ़ें: कोहली के लव लाइफ में आया ट्विस्ट,अनुष्का उठाएगी ये कदम

Advertisement

बीसीसीआई ने चीफ कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली का वीडियो जारी किया, जिसमें वे इस सीरीज के महत्व पर प्रकाश डाल रहे हैं और पहले भारत और इंग्लैंड के बीच हो चुके महत्वपूर्ण मुकाबलों की जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement

भारत- इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है

पहला टेस्ट मैच 9 से 13 नवंबर तक राजकोट में

दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक विशाखापटनम में

तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 नवंबर तक मोहाली में

Advertisement

चौथा टेस्ट मैच 8 से 12 दिसंबर तक मुंबई में

पांचवां टेस्ट मैच 16 से 20 दिसंबर तक चेन्नई में

पहला वन डे 15 जनवरी को पुणे में

दूसरा वन डे 19 जनवरी को कटक में

तीसरा वन डे 22 जनवरी को कोलकाता में

Advertisement

पहला टी-20 इंटरनेशनल 26 जनवरी को कानपुर में

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल 29 जनवरी को नागपुर में

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल 1 फरवरी को बेंगलुरू में  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार