वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकारा में से एक दिशा पाटनी (Disha Patani) टीम इंडिया के क्रिकेट मैचों को काफी फॉलो करती हैं। दिशा पाटनी ने बीते दिनों दिए इंटरव्यू में अपने पंसदीदा क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया था। दिशा ने कहा था कि उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बेहद पसंद हैं।

Advertisement

दिशा पाटनी से जब उनके पंसदीदा क्रिकेटर को लेकर सवाल किया गया तब इस सवाल का जवाब देते हुए दिशा ने कहा था, 'अगर मुझे कोई टीम इंडिया में कोई एक मैच विनिंग खिलाड़ी चुनना पड़े तो मैं जसप्रीत बुमराह को चुनूंगी। जसप्रीत बुमराह हमारे पास मौजूद क्रिकेटरों में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं।'

Advertisement

मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारधार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचाया हुआ है। जसप्रीत बुमराह की गिनती मौजूदा समय में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में होती है। बुमराह को यॉर्कर गेंद डालने में महारत हासिल हैं और उनकी इस गेंद के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाता है।

जसप्रीत बुमराह ने अब तक टीम इंडिया के लिए 19 टेस्ट मैच 67 वनडे और 49 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में बुमराह के नाम 83 वनडे में 108 और टी-20 मैचों में 59 विकेट हैं। इसके अलावा बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए 99 टी-20 मैचों में 115 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार