IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने पुष्टि की है कि वह आईपीएल 2026 में गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि मैनेजर की "गलती" की वजह से वह 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में ऑलराउंडर के बजाय बल्लेबाज़ के तौर पर लिस्ट हुए हैं।

Advertisement

26 साल के ग्रीन 2023 में मुंबई इंडियंस औऱ 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे। लेकिन 2025 में पीठ की सर्जरी के कारण वह उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने जून में एक स्पेशलिस्ट बैट्समैन के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन तब से उन्हें गेंदबाजी करने की इजाज़त मिल गई है और ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इस समय जारी एशेज सीरीज़ में ऑलराउंडर के तौर पर इस्तेमाल किया है।

Advertisement

उम्मीद की जा रही है मंगलवार को अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में ग्रीन सबसे महंगे बिकेंगे और कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हे खरीद सकती है क्योंकि उनके पास सबसे ज्यादा पर्स है। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है औऱ वह ऑक्शन के पहले छह खिलाड़ियों से एक होंगे क्योंकि उन्होंने बल्लेबाज के तौर पर रजिस्टर किया है।

ग्रीन ने कहा कि उनके मैनेजर ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय "गलती से गलत बॉक्स चुन लिया था"।

ग्रीन ने रविवार की सुबह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग सेशन से पहले कहा," मैं गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहूंगा, मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर को यह सुनकर कैसा लगेगा, लेकिन उनकी तरफ से कुछ गड़बड़ हुई थी। उनका मतलब 'बैट्समैन' कहना नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से गलत बॉक्स चुन लिया। यह सब जिस तरह से हुआ, वह काफी मज़ेदार था, लेकिन असल में यह उनकी तरफ से हुई एक गलती थी।”

ग्रीन का पहला आईपीएल सीजन शानदार रहा था, उन्होंने 452 रन बनाए थे, जिसमें 47 गेंदों में शतक भी शामिल था। इसके अलावा गेंदबाजी में भी 6 विकेट लिए थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें आरसीबी को ट्रेड कर दिया था। 2024 के सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 255 रन बनाने के साथ 10 विकेट भी लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार