नई दिल्ली, 13 मार्च (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए टीम के बल्लेबाजी क्रम में कुछ प्रयोग किये जाने के संकेत दिये हैं। क्लार्क ने कहा‘‘स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम में कुछ फेरबदल किया जा सकता है क्योंकि हम क्वार्टरफाइनल से पहले अपने सभी खिलाड़यिों को तैयार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं खुद खेलना चाहता हूं साथ ही शेन वाटसन और जेम्स फाकनर भी खेलना चाहते हैं, लेकिन फाकनर को तो अभी तक बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला है। हम तीन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने की सख्त जरूरत है। वहीं तेज गेंदबाज पैट क¨मस को लेफ्ट आर्म स्पिनर जेवियर डोहर्ती की जगह मैच में शामिल किया जा सकता है।

ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अंतिम ग्रुप मैच को जीतकर दूसरे स्थान पर आने की कोशिश करेगी जिससे क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे नंबर की टीम पाकिस्तान या आयरलैंड में किसी एक से होगा। क्लार्क ने स्पष्ट किया कि क्वार्टरफाइनल के लिए अंतिम एकादश टीम अभी नहीं चुनी गई है और चयनकर्ता पिच और विपक्षी टीम को देखते हुए ही टीम चुनेंगे।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार