रांची, 22 मई (आईएएनएस)| कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में खेलते हुए शुक्रवार को जेएससीए इंटरनेश्नल क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीन विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इसके साथ ही आईपीएल में पहला खिताब जीतने का अभियान यहीं समाप्त हो गया।


स्कोर कार्ड⇒ चेन्नई बनाम बेंगलुरु


बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 140 रनों का औसत लक्ष्य ही रख पाए थे हालांकि उनके गेंदबाजों ने इस औसत लक्ष्य को हासिल करने में भी चेन्नई को कड़ा संघर्ष करने परमजबूर किया।चेन्नई ने सात विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सके।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे चेन्नई ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत की। चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज द्वेन स्मिथ (17) का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद माइकल हसी (56) ने फाफ दू प्लेसिस (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता प्रदान की।

10वां ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल ने लेकिन एक ही ओवर में प्लेसिस के बाद सुरेश रैना को भी खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखा मैच को थोड़ा रोमांचक मोड़ दिया।

इसके बाद क्रीज पर उतरे मिस्टर परफेक्शनिस्ट कप्तान धोनी ने हसी के साथ चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया।

हसी 46 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्का लगाने के बाद 17वें ओवर में डेविड वीज की गेंद शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े हर्षल पटेल की ओर उछाल दिया, जिसे पटेल ने आसानी से लपक लिया।

17वें ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई को आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 27 रनों की दरकार थी और क्रीज पर उतरे पवन नेगी (12) ने 18वें ओवर में एक छक्के के साथ 14 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

हालांकि 19वां ओवर लेकर आए मिशेल स्टार्क ने मात्र आठ रन देकर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार नेगी और ब्रावो के विकेट चटका मैच को फिर से रोचक बना दिया।

अब चेन्नई को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में पांच रन चाहिए थे और कप्तान धोनी क्रीज पर थे। हालांकि धोनी स्कोर बराबरी पर लाने के बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिए गए और विजयी रन बनाने का श्रेय रविचंद्रन अश्विन ले गए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए।

बेंगलुरु टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के पहले ओवर में आशीष नेहरा की गेंद पर गेल एकमात्र छक्का लगा सके और शेष गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने घरेलू मैदान पर सभी को चौंकाते हुए दूसरे ओवर में ही स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आक्रमण पर बुलाया लेकिन चेन्नई को पहली सफलता नेहरा ने ही दिलाई।

नेहरा ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली (12) को मोहित शर्मा के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर कैच करवा दिया। नेहरा ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स (1) को भी चलता कर रॉयल चैलेंजर्स को बड़ा झटका दे दिया।

पिछले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मंदीप सिंह (4) इस मैच में कुछ नहीं कर सके और अश्विन का पहला शिकार हुए। अश्विन ने उन्हें माइकल हसी के हाथों कैच कराया।

इस बीच अपने स्वाभाविक खेल के विपरीत संभलकर खेल रहे क्रिस गेल (41) ने दिनेश कार्तिक (28) चौथे विकेट के लिए 44 रनों की धीमी साझेदारी निभाई और टीम को संभालने की कोशिश की।

गेल बेहद संभलकर खेल रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया सुरेश रैना ने उनको अपनी ही गेंद पर लपक लिया और पवेलियन की राह दिखा दी। 14वां ओवर लेकर आए रैना की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो छक्का लगाने के बाद गेल चौथी गेंद पर अपनी विकेट गंवा बैठे। गेल ने 43 गेंदों की अपनी पारी में कुल दो चौके और तीन छक्के लगाए।

बेंगलुरु आखिरी के पांच ओवरों में 49 रन ही बना सका और चार विकेट गंवाए। आखिरी के ओवरों में सरफराज खान (31) ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 21 गेंदों का सामना कर चार चौके जड़े। डेविड वीज (12) सात गेंदों में एक छक्का लगाया।

धोनी के आखिरी ओवर के पसंदीदा गेंदबाज ब्रावो ने आखिरी ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिसमें हर्षल पटेल (2) को धौनी ने रन आउट किया। नेहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि अश्विन सबसे किफायती साबित हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार