चेन्नई, 10 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच का विरोध कर रहे कुछ संगठन के सदस्यों को पुलिस ने यहां हिरासत में लिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) और कावेरी जल नियामक समिति (सीडब्ल्यूआरसी) का गठन नहीं करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

Advertisement

एसडीपीआई के सदस्यों ने मुख्य मार्ग अन्ना सलाई पर विरोध प्रदर्शन किया जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारी सीएमबी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

इस बीच, दर्शकों ने धीरे-धीरे स्टेडियम की ओर जाना शुरू कर दिया है, जबकि मैच के रात आठ बजे शुरू होने की संभावना है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने मैच के खिलाफ काले गुब्बारे उड़ाए।

पुलिस ने क्रिकेट स्टेडियम की घेराबंदी करने का प्रयास करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया।

 

फिल्म निर्माता भारतीराजा और अन्य ने कहा कि वे भी मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। 

Advertisement

इस बीच आईपीएल आयोजनकर्ताओं ने दर्शकों को स्टेडियम में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत देने का फैसला किया। 

अधिकारियों के अनुसार, इस मैच की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिस सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

चेन्नई की टीम शाम को आठ बजे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में उतरेगी।

Advertisement

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैचों के खिलाफ मिल रही धमकियों को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चेन्नई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ। इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।

इससे पहले, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता एम.के. स्टालिन ने कहा था कि वह आईपीएल मैचों के आयोजन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आयोजकों को लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए और उसके हिसाब से कदम उठाना चाहिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार