2021 में होने वाले आईपीएल के 14वें सीजन से पहले धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी ख़बर है।

Advertisement

खबरों की माने तो कई सालों तक सीएसके के लिए सबसे सफल सबसे बल्लेबाज तथा मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना 2021 के आईपीएल में चेन्नई के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि रैना यूएई में हुए आईपीएल के 13 वें सीजन के शुरू होने से पहले ही दुबई में अपनी टीम को छोड़कर वापस भारत लौट आए थे। इसके बाद ऐसी बातें चल रही थी कि रैना और टीम मैनेजमेंट में बहसबाजी हुई है और वो वापस कभी भी चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

अब चेन्नई के एक अधिकारी ने मुंबई मिरर से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा की वो उन्हें अगले साल आईपीएल में टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे है।

अधिकारी ने कहा, "वो हमारे साथ रहेंगे। इनको छोड़ने का अभी कोई प्लान नहीं है।"

अगले आईपीएल से पहले एक मिनी Auction होगा जिसमें वो रैना को वापस टीम में लेने के लिए जदोजहद करेंगे।

Advertisement

आज 24 दिसंबर को बीसीसीआई के सदस्यों की एनुअल जेनरल मीटिंग (एजीएम) की मीटिंग है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें आईपीएल के नीलामी को लेकर कोई फैसला होता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार