लंदन, 29 जुलाई| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट ने आलराउंडर क्रिस वोक्स की तारीफ करते हुए उन्हें टीम का गुमनाम हीरो बताया है। वोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 269 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीतकर विजडन ट्रॉफी अपने नाम की। वोक्स ने दो टेस्ट मैचों में 11 विकेट चटकाए।

Advertisement

स्काई स्पोटर्स ने वोक्स के हवाले से कहा, "वह इंग्लैंड टीम के गुमनाम हीरो की तरह हैं, क्योंकि हम ब्रॉड और एंडरसन की बात करते हैं और फिर आर्चर और वुड की गति की बात करते हैं लेकिन वोक्स अपना काम चुपचाप करते है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं वोक्स का बहुत बड़ा फैन हूं, खासकर इंग्लैंड में। इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड शानदार है। क्रिस सिल्वरवुड ने कहा हम इस टेस्ट मैच के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण चुन रहे हैं, जिसे हमें जीतना है।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "सैम कुरेन ने एक टेस्ट मैच खेला और तीन विकेट चटकाए, वह क्रिस वोक्स की जगह लेना चाहता है और अब जब वोक्स इस तरह की फॉर्म में है तो सैम कुरेन के लिए टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा।"

स्टीवर्ट ने कहा, "मुझे खुशी है कि उन्होंने पांच विकेट चटकाए, क्योंकि काफी बार उनके प्रदर्शन को इन खिलाड़ियों की तुलना में अधिक तवज्जो नहीं मिलती जिन्हें बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार