पिछले एक साल में कई टीमों ने पाकिस्तान का दौरा किया है लेकिन पाकिस्तान में मिलने वाली नीरस पिचों ने ना सिर्फ टेस्ट मैचों का मज़ा किरकिरा कर दिया बल्कि आलोचनाओं को भी बुलावा दिया। ताज़ा कड़ी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का ही उदाहरण ले लें तो आपको पता चल जाएगा कि पाकिस्तान में कैसी पिचें मिल रही हैं। यही कारण है कि न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने सरेआम पाकिस्तान की थू-थू कर दी है।

Advertisement

मशहूर कमेंटेटर ने कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के लिए बनाए गए ट्रैक पर अपनी भड़ास निकालते हुए कई सवाल खड़े किए और कहा कि ऐसी पिचें बनाने की इज़ाजत कौन देता है। क्या बाबर आज़म ऐसे रोड बनाने के लिए कहते हैं ताकि वो अपने नंबर्स सही कर सकें।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साइमन डोल को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए देखा जा सकता है। डोल इस वीडियो में कहते हैं, 'ये निर्देश कहां से आते हैं? क्या वो बाबर आज़म से आए हैं? क्या वो अपने आंकड़ों में सुधार के लिए इन सड़कों पर खेलना चाहते हैं।'

इसके अलावा साइमन डोल ने कमेंट्री के बाद भी कई सारे सवाल खड़े किए और कहा, '"ऊपर के लोगों को इसमें से बस अपनी नाक को बाहर रखना है। ये पिचें कुछ भी प्रदान नहीं करती हैं। इस पर कोई घास नहीं है। कोई सीम मूवमेंट नहीं है और कोई कैरी नहीं है। आप मीर हमजा जैसे बॉलर को चुन रहे हैं। जिनका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड शानदार है। आप उन लोगों को चुनते हैं जो उस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन वो आते हैं और इस सड़क पर गेंदबाजी करते हैं। आप उनसे वही काम करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं जो वो प्रथम श्रेणी के स्तर पर कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि पिछली दो टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की पिचें बेजान होने के कारण जांच के घेरे में आ गई हैं। ये सब रावलपिंडी में पहले दिन इंग्लैंड के 506-4 के स्कोर के साथ शुरू हुआ, जिसमें उनके चार बल्लेबाजों ने शतक बनाए। तब से पाकिस्तानी पिच क्यूरेटर सवालों के घेरे में हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार