मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने शनिवार (7 अक्टूबर) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। यह लगातार तीसरी बार है जब बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 27 रन के कुल स्कोर तक दोनों ओपनर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी की। मिराज ने 73 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली, वहीं शांतो ने 83 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन उल हक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाग अफगानिस्तान की टीम 37.2 ओवर में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई और इब्राहिम जादरान ने 22-22 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Also Read: Live Score

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 25 रन देकर 3 विकेट और कप्तान शाकिब अल हसन ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए। शोरीफुल इस्लाम ने 2 विकेट, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार