25 अप्रैल, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 24वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कमाल करते हुए आरसीबी की टीम को  विकेट से हरा दिया। आखिरी समय में ड्वेन ब्रावो ने छ्क्का जमाकर मैच को रोमांच के चरम सीमा पर पहुंचा दया। आखिर में धोनी ने छक्का जमाकर सीएसके को जीत दिला दी।

Advertisement

धोनी 70 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

आजके मैच में रायडू और धोनी ने सीएसके लिए कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

एक तरफ जहां धोनी ने आईपीएल 2018 में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने का कमाल किया la वहीं रायडू ने कमाल की पारी खेलकर हर किसी को चकित कर दिया। रायडू ने मनलुभावन बल्लेबाजी कर आईपीएल 2018 में अपना दूसरा अर्धशतक भी जमा दिया। रायडू 82 रन बनाकर दुर्भाग्य से रन आउट हुए।

आरसीबी के तरफ से युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए तो वहीं पवन नेगी को एक विकेट मिला। उमेश यादव भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

इससे पहले आरसीबी के लिए एबी डीविलियर्स ने धमाकेदार 68 रन की पारी खेलकर टीम को 205 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। एबी के अलावा क्विटंन डीकॉक ने भी 53 रन की पारी खेली थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार