दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे इंग्लैंड अच्छे क्रिकेटर तैयार कर रहा है।

Advertisement

इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी विवादों में रही है लेकिन स्टेन के अनुसार इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिल रहा है और इंग्लैंड धीरे-धीरे इससे अच्छे क्रिकेटरों की फौज तैयार कर रहा है।

Advertisement

स्टेन ने ट्वीट कर कहा, "इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी से अच्छे क्रिकेटर तैयार हो रहे हैं। हम अभी इसकी आलोचना कर रहे हैं लेकिन अगले आठ वर्षो में होने वाले आठ आईसीसी टूर्नामेंटों को देखते हुए इंग्लैंड को टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव के खिलाड़ी चुनने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ और केविन पीटरसन ने भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान नियमित खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की आलोचना की थी।

इंग्लैंड मैनेजमेंट ने हालांकि रोटेशन पॉलिसी का बचाव किया और उन्हें वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित अन्य लोगों का भी साथ मिला।

पोलार्ड ने आईएएनएस से कहा, "बबल में रहना काफी कठिन है। मैंने कई लोगों से सुना है। वह कभी बबल में नहीं रहे हैं और उन्हें नहीं पता इससे कैसे पार पाना है। जब कोई खिलाड़ी इससे निकलने का फैसला करता है तो मुझे नहीं लगता इससे दुखी होनी की जरुरत है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार