Most T20 Runs: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने मंगलवार (13 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी अर्धशतक जड़कर दो खास रिकॉर्ड बना दिए। वॉर्नर ने 49 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि यह ऑस्ट्रेलिया में वॉर्नर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला था। 

 
Advertisement

12000 टी-20 रन

Advertisement

वॉर्नर ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान अपने 12000 टी-20 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड औऱ एलेक्स हेल्स ही ऐसा कर पाए थे। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम 11994 रन दर्ज हैं। 

सबसे तेज 12000 टी-20 रन वाले दूसरे बल्लेबाज

टी-20 में सबसे तेज 12000 रन बनाने के मामले में वॉर्नर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 368 पारियों में यह कारनामा कर वॉर्नर ने एलेक्स हेल्स (432) का रिकॉर्ड तोड़ा। 343 पारियों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

3000 टी-20 इंटरनेशनल रन वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

Advertisement

वॉर्नर टी-20 इंटरनेशनल मे 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, बाबर आजम, मार्टिन गुप्टिल, पॉल स्टर्लिंग और एरॉन फिंच ने यह मुकाम हासिल किया था। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हरा दिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आंद्रे रसेल (71) और शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 67) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार