Advertisement

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बेहतरीन फॉर्म जारी है। राजस्थान के खिलाफ मंगलवार (6 जनवरी) को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड में कर्नाटक के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 91 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े।

Advertisement

पडिक्कल भले ही टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक जड़ने से चूक गए हों लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पडिक्कल के 6 पारियों में 100.83 री औसत से 605 रन हो गए हैं, जिसमें उन्होंने चार शतक जड़े हैं। पडिक्कल पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के तीन अलग-अलग सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

इससे पहले पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2020/21 सीजन में 7 पारियों में 737 रन बनाए थे और 2019/20 सीजन में 11 पारियों में 609 रन बनाए थे।

 

पडिक्कल ने 2 टेस्ट और 2 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेले हैं। वह भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2024 में खेले थे। 

Advertisement

बता दें कि मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पडिक्कल पहले नंबर पर काबिज है। लेकिन इस शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जिसमें कप्तान मयंक अग्रवाल ने 107 गेंदों में 100 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार