नई दिल्ली, 1 जून (CRICKETNMORE)| प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन एन. श्रीनिवासन, कमिश्नर ललित मोदी तथा और अन्य पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के लिए 121 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यह जुर्माना दक्षिण अफ्रीका में हुए आईपीएल के दूसरे संस्करण के दौरान फेमा के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। 

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में 121.56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। उसने इस मामले में अपनी जांच जारी रखी है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि 2009 में आईपीएल के दूसरे संस्करण की मेजबानी के लिए दक्षिण अफ्रीका को 243 करोड़ रुपये स्थानांतरित करने में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का कथित उल्लंघन किया गया था।

इस मामले में अधिकारी ने यह भी कहा कि एजेंसी ने बीसीसीआई पर 82.66 करोड़ रुपये, श्रीनिवासन पर 11.53 करोड़ रुपये, ललित पर 10.65 करोड़ रुपये, बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष एम.पी. पांडोव पर सात करोड़ रुपये तथा स्टेट बैंक ऑफ ट्रेवनकोर तथा प्रमुख प्रबंधक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, इस जांच से यह सामने आया है कि 2009 में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के खाते में 243 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे और यह धन सीएसए-आईपीएल के नाम पर सीएसए द्वारा खोले गए एक और समर्पित बैंक खाते में भेजा गया था।

अधिकारी ने कहा, "ऐसे में बीसीसीआई और सीएसए के बीच एक समझौते के आधार पर, बीसीसीआई ने इस विदेशी बैंक खाते के संचालन पर पूर्ण नियंत्रण का उपयोग किया, जिससे किसी भी भारतीय प्राधिकरण द्वारा इन खचरें की जांच से बचा जा सके।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार