पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फरमान जारी किया है। पाकिस्तानी सरकार के इस आदेश के बाद क्रिकेट जगत में आक्रोश है और कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इस फैसले पर पाकिस्तानी सरकार और पीसीबी को फटकार लगा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार के सोशल मीडिया पर इस ऐलान के बाद इंटरनेट पर रील्स की बाढ़ आ गई।
कई इंटरनेट यूज़र्स ने कहा कि पाकिस्तान तिरुवनंतपुरम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल टी-20I में भारत के प्रदर्शन से डर गया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसमें 23 छक्के मारे गए थे जो कि इस फॉर्मेट में एक रिकॉर्ड है। फैंस का मानना है कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के फॉर्म को देखने के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ के एक्स पोस्ट के जवाब में एक यूज़र ने कमेंट किया, "अब किधर गया पॉलिटिक्स और क्रिकेट को मिक्स नहीं करना चाहिए। चड्डी फट गई अभिषेक और ईशान किशन से।" एक और यूज़र ने कमेंट किया, "बॉयकॉट तो बहाना है। डर रहा है पाकिस्तान। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा कहीं मार-मार के इनका भूत न बना दें।"
Also Read: LIVE Cricket Score
आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।