भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में अपना पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिन पटेल (Parthiv Patel) ने टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI) का चुनाव किया है।

Advertisement

संजू सैमसन को नहीं दी जगह: पार्थिव पटेल ने अपने कॉम्बिनेशन में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को नहीं चुना है जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में पांचों मुकाबले खेले और 09.20 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 46 रन बनाए।

Advertisement

ईशान किशन और तिलक वर्मा को किया शामिल: जहां एक तरफ पार्थिव की पसंदीदा टीम में आउट ऑफ फॉर्म संजू को जगह नहीं मिली है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज़ ईशान किशन को अपने कॉम्बिनेशन में सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर चुना है। 27 साल के ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी बैटिंग से भी खूब प्रभावित किया।

उन्होंने इस सीरीज में चार मुकाबले खेले और एक शतक और एक अर्धशतक के साथ पूरे 215 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लगभग 54 की औसत और 230 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जान लें कि पार्थिन ने ईशान के अलावा तिलक वर्मा को भी अपनी XI में जगह दी है जो कि चोटिल होने के कारण पूरी न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए थे। 23 साल के तिलक भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल की 37 पारियों में लगभग 50 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 1183 रन बना चुके हैं।

पार्थिव पटेल की पसंदीदा भारतीय XI (यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार