Advertisement

एलिस पैरी (Ellyse Perry) के शानदार शतक के दम पर सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार (6 दिसंबर) को सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में खेले गए महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2025 के रोमांचक मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 1 रन से हरा दिया। इसके साथ ही सिडनी ने WBBL finals के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Advertisement

पेरी ने 156.34 की स्ट्राईक रेट से 71 गेंदों में 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 3 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी के साथ पेरी ने महिला बिग बैश लीग में अपने 5000 रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक पहुंचने वाली वह सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ बैथ मूनी ने ही किया था।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सिडनी के लिए पैरी ने सोफिया डंकली (30 गेंदों में 54 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन की साझेदारी की।

इसके जवाब में एडिलेड के लिए ब्रिजेट पैटरसन (35 गेंदों मे नाबाद 65 रन) और अमांडा-जेड वेलिंगटन (20 गेंदों में 31 रन) की शानदार पारियों के दम पर शानदार पलटवार किया। लेकिन जीत की दहलीज पार नहीं कर पाए।

इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में सिडनी के लिए आखिरी ओवर एश्ले गार्डनर ने शुरू किया, जब स्ट्राइकर्स को जीतने के लिए 18 रन चाहिए थे। पैटरसन ने पहली तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर मुकाबला अपनी टीम के लिए आसान किय। आखिरी तीन गेंद 4 रन चाहिए थे बनाना बहुत आसान हो गया। चौथी गेंद पर पैटरसन ने एक बाई का रन लिया। इसके बाद वेलिंगटन दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए और फिर आखिरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गईं। अगर सोफी रन पूरा कर लेती तो मैच टाई हो जाता।

Advertisement

बता दें कि 14वें ओवर में स्ट्राइकर्स का स्कोर 86/5 हो गया था और जीत के लिए 39 गेंदों पर 88 रन बनाने थे। लेकिन वेलिंगटन और पैटरसन ने अगले तीन ओवर में 49 रन बनाकर मैच का पासा पलटा।

 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार