10 सितंबर। दुनिया के महान विकेटकीपर और बल्लेबाज रहे ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि युवा ऋषभ पंत को चयनकर्ता ज्यादा से ज्यादा मौका दें जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास आएगा। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि ऋषभ पंत उन्हें क्विंटन डिकॉक जैसे खिलाड़ी नजर आते हैं।

एडम गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि पंत का अंदाज बिल्कुल क्विंटन डिकॉक जैसा है। इसके साथ - साथ महान विकेटकीपर ने कहा कि धोनी की जगह की भरपाई कोई नहीं कर सकात है और जो स्टैंडर्ड धोनी ने विकेटकीपिंग के तौर पर स्थापित की है वो असाधारण है। ऐसे में उनकी जगह को कोई नहीं भर सकता है।

गिलक्रिस्ट ने सीधे कहा है कि पंत को अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में पहचान बनाने में वक्त लगेगा इसके लिए चयनकर्ताओं को उनपर विश्वास दिखाया होगा और भरपूर मौके देने होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार