उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में झारखंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल-1 में झारखंड के खिलाफ पारी और 6 रन से जीत दर्ज की है। अब सेमीफाइनल में उत्तराखंड का सामना कर्नाटक से होगा। यह मैच 15 फरवरी से खेला जाना है।
क्वार्टर फाइनल-1 में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए। इस टीम के लिए आदित्य सिंह ने 11 बाउंड्री के साथ 83 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान विराट सिंह ने 5 बाउंड्री के साथ 47 रन टीम के खाते में जोड़े।
विपक्षी टीम की ओर से जन्मेजय जोशी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य रावत और मयंक मिश्रा ने 3-3 विकेट निकाले।
इसके जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाए। इस पारी में जगदीश सुचित ने 6 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान कुणाल चंदेल ने 68 रन और अवनीश सुधा ने 64 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जतिन पांडे, साहिल राज, सौरभ शेखर और आदित्य सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।
उत्तराखंड के पास पहली पारी के आधार पर 136 रन की बढ़त थी। झारखंड की दूसरी पारी 41.1 ओवरों के खेल में 130 रन पर सिमट गई। इस पारी में कप्तान विराट सिंह ने 87 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। शेष अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
इसके जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाए। इस पारी में जगदीश सुचित ने 6 चौकों के साथ 70 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान कुणाल चंदेल ने 68 रन और अवनीश सुधा ने 64 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जतिन पांडे, साहिल राज, सौरभ शेखर और आदित्य सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।
Also Read: LIVE Cricket Score
क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 56 रन से जीत हासिल की। यह टीम सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश और बंगाल में से किसी एक टीम के विरुद्ध उतरेगी। दूसरी तरफ, कर्नाटक ने मुंबई को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।