22 जून, साउथेप्टन (CRICKETNMORE)। जॉनी बेयरस्टो और एलेक्स हेल्स की शानदार साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए मिला 143 रन का लक्ष्य इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 14.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने मिलकर इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इसके साथ बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ पारी खेली और हेल्स के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। बेयरस्टो ने (35 गेंदों में 60) और हेल्स ने (38 गेंदों में 47) रनों की नाबाद पारी खेली।  PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरूआत बहुत खराह रही। इसके बाद कप्तान एबी डी विलियर्स ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पारी को संभालनें की कोशिश करी लेकिन मिलकर वह भी 9 रन बनाकर 32 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने पहले दो विकेट सिर्फ 7 रन के भीतर ही गवा दिए।  इसके बाज डी विलियर्स को फरहान बेहरदीन का अच्छा साथ मिला और दोनों ने टीम को संकट से बाहर निकाला। डीविलियर्स ने (65) और बेहरदीन ने (64) रनों की नाबाद पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट नुकसान पर 142 रन बनाए।  इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार