India vs England 3rd ODI: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है, जैमी ओवरटन बाहर गए हैं औऱ 3 साल बाद टॉम बैन्टन इंग्लैंड के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

इसके अलावा भारत की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है और वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह फिट नहीं हैं। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह टीम में आए हैं। 

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार