मोहाली, 9 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को मिली जीत के हीरो रहे सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि पूरी पारी के दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ लिया और वह अपनी टीम को जीत दिलाकर काफी खुश हैं।

Advertisement

आईएस बिंद्रा स्टेडिमय में किंग्स इलेवन ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर घर में जीत का क्रम जारी रखा है।

मैच के बाद राहुल ने कहा कि उन पर मैच समाप्त करने की जिम्मेदारी थी और ऐसे में जबकि यह टूर्नामेंट उनके लिए अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में वह दबाव में थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ लिया और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।

राहुल ने कहा, "लीग के इस सीजन में मेरी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। ऐसे में टीम को जीत तक ले जाना मेरे लिए काफी सुखद: अहसास है। मैंने अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ लिया। मेरी टीम के बल्लेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे मुझे अपनी पारी को संवारने में मदद मिली है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार