12 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरूआत खराब रही। रोहित शर्मा केवल 11 रन बनाकर आउट हुए तो अभी ये खबर लिखे जाने तक 4 विकेट 77 रन पर गिर गए हैं। स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने काफी कमाल की गेंदबाजी की है। सिद्धार्थ कौल ने अबतक अपने खाते में 2 विकेट झटक लिए हैं।
सिद्धार्थ कौल ने सबसे पहले इशान किशन और फिर धमाकेदार बल्लेबाज इविन लुइस को आउट कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी।
खासकर इविन लुइस को क्लिन बोल्ड कर सिद्धार्थ कौल ने हर किसी का दिल जीत लिया। सिद्धार्थ कौल ने अपनी नकल गेंद पर धमाकेदार बल्लेबाज इविन लुइस को चमका दिया और बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। यहां देखिए चौंकाने वाला वीडियो►