वनडे में 5 हजार से ज्यादा रन बनानें वाली खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने ले लिया संन्यास

Updated: Sat, Sep 02 2017 16:02 IST
इंग्लैंड महिला क्रिकेटर ()

लंदन, 2 सितम्बर| इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। किया सुपर लीग में साउदर्न वाइपर्स टीम को सफलतापूर्वक दूसरा स्थान दिलाने के बाद चार्लोट ने संन्यास की घोषणा की। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

37 साल की चार्लोट ने बीते साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। भारत में आयोजित टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटाए जाने के बाद चार्लोट ने संन्यास की घोषणा की थी। चार्लोट ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी-20 मैच खेले थे। उनका करियर 20 साल का रहा था।

आपको बता दें कि चार्लोट ने वनडे क्रिकेट में 5992 रन बनाए हैं। चार्लोट ने अपने वनडे करियर में कुल 9 शतक जमाए हैं। क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें