22 नवंबर।  पहले बारिश और फिर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को तीन मैचों टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ नहीं करने दिया। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को बारिश से बाधित मैच में भारत को चार रनों से मात दी। भारत ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

Advertisement

आपको बता दें कि मैच के बाद कोहली ने ऋषभ पंत के खराब शॉट खेलने और आउट होने को मैच का निर्णायक पल बताया तो वहीं सुनील गावस्कर ने तो पंत के रवैये पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Advertisement

गावस्कर ने सीधे तौर पर कहा कि ऋषभ पंत को अपने शॉट  सिलेक्शन के बारे में सीखना होगा। आप ऐसे बड़े स्टेज पर बेवकूफी भरे शॉट्स नहीं खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भी पंत कुछ इसी तरह से बचकानी शॉट खेलकर आउट हुए थे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

ऋषभ पंत जिस समय दूसरे टी-20 में आउट हुए उस समय ऐसा प्रतित हो रहा था कि भारत की टीम मैच जीत सकती है। पंत के आउट होने के समय भारत को 17 रन की दरकार थी लेकिन एक बेवकूफी भरे शॉट  ने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार