फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने एक अनोखा स्कूप शॉट खेला। ऐसा स्कूप शॉट जिसे शायद ही आपने कभी देखा हो फाफ डु प्लेसिस ने पहले गेंदबाज को अपने स्टांस से मूर्ख बनाया कि वो स्ट्रोक से दूर जाने वाले हैं। लेकिन, आखिरी पल में स्कूप शॉट खेलकर सभी को चौंका दिया। सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए, डु प्लेसिस ने गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को चौंकाया। फाफ डु प्लेसिस ने हाथ में बल्ला लेकर एक दिलचस्प चाल चली थी।

Advertisement

दरअसल हुया यूं कि जैसे ही रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने के लिए दौड़े। दाएं हाथ के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने एक पल के लिए अपने गार्ड को गिरा दिया, बल्ले के हैंडल से अपना ऊपरी हाथ छोड़ते हुए ऐसा दिखाने की कोशिश की कि वो हट रहे हैं।

Advertisement

लेकिन गेंदबाज के हाथों से गेंद निकलने के तुरंत बाद ही फाफ डु प्लेसिस अंततः अपने सामान्य बैटिंग गार्ड पर आ गए। फाफ डु प्लेसिस ऑफ साइड में चले गए और एक स्कूप शॉट खेला जिससे उन्हें इस मैच में एक और छक्का मिला।

यहां गेंदबाज मूर्ख बना गया डू प्लेसिस की चाल को देखकर गेंदबाज ने अपनी लाइन या लैंथ में अंतिम-मिनट का समायोजन नहीं किया, जो यह बता रहा था कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी दिग्गज ने स्ट्रोक को खेलने के लिए कितनी जल्दी फेरबदल किया है। फाफ डु प्लेसिस ने 59 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार