क्विंटन डी कॉक (124) के शानदार शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 288 रनों का लक्ष्य दिया है। अब भारतीय बल्लेबाज़ों पर दारोमदार होगा कि वो टीम इंडिया को क्लीन स्वीप होने से बचाएं। अगर इस लक्ष्य का पीछा करना है तो सबसे बड़ी भूमिका विराट कोहली की होगी।

Advertisement

हालांकि, मैच शुरू होने से पहले ही विराट चर्चा का विषय बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें राष्ट्रगान के समय च्यूइंग गम खाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखते ही फैंस ने शेयर करना शुरू कर दिया और विराट को फटकार भी पड़नी शुरू हो गई है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बाकी साथी खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ राष्ट्रगान के समय शांत खड़े हुए हैं या राष्ट्रगान गा रहे हैं, तो दूसरी ओर कोहली च्युइंग गम खाने में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत को शर्मनाक कहा जा रहा है और फैंस काफी गुस्सा दिखा रहे हैं।

एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि कैमरे के सामने हो या कैमरे के पीछ, ये हरकत शर्मनाक है। वहीं, कई दूसरे फैंस विराट की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार