30 अप्रैल,हैदराबाद (CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर आईपीएल के इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 43 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। लाइव स्कोर

Advertisement

आईपीएल में यह उनका तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वॉर्नर ने एबी डी विलियर्स की बराबरी की। डी विलियर्स भी अभी तक आईपीएल में 3 शतक जड़ चुके हैं।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने 5 शतक बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 4 शतक बनाए हैं। वॉर्नर का यह शतक आईपीएल का संयुक्त रूप से पांचवां सबसे तेज शतक है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप  

इस मामले में भी उन्होंने एबी डी विलियर्स की बराबरी की है। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, उन्होंने मात्र 30 गेंदों में ये कमाल किया था। इसके बाद युसूफ पठान (37 गेंद), डेविड मिलर (38 गेंद), एडम गिलक्रिस्ट (42 गेंद) मे शतक जड़ा है। वॉर्नर औऱ डी विलियर्स ने ये कारनामा 43 गेंदों में किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार