24 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के सम्मान में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के गेट नं 2 का नाम बदलने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। 31 अक्टूबर को इस गेट का नाम बदलकर वीरेंद्र सहवाग गेट कर दिया जाएगा। बता दें कि इसके एक दिन बाद कोटला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। 

Advertisement

कई साल पहले इस गेट का का नाम वीरेंद्र सहवाग के नाम रखने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे अब डीडीसीए ने स्वीकार कर लिया है। आने वाले समय में डीडीसीए दिल्ली के कई अन्य दिग्गज क्रिकेटरों को इस तरह सम्मानित करने की योजना बना रही है। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

दिल्ली ने विराट कोहली, गौतम गंभीर, शिखर धवन, आशीष नेहरा और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया को दिए हैं और आने वाले समय में इनका नाम फिरोजशाहट कोटला में कहीं ना कही नजर आ सकता है। 

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग के सम्मान में फिरोज शाह कोटला में स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया है।भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार