टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम लगातार अंतराल में विकेट गंवाने के चलते सिर्फ 210 रन ही बना सकी।
हालांकि, इस हार में भी अफ्रीकी टीम के लिए एक पॉज़ीटिव सामने निकलकर आया और वो थे उनके कप्तान एडेन मारक्रम का बल्लेबाजी फॉर्म। मारक्रम ने रिटायर आउट होने से पहले धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 2 चौकों और 4 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। मज़े की बात ये रही कि इन 4 में से 3 छक्के तो उन्होंने लगातार ही हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगाए।
हार्दिक पांड्या अपना पहला ओवर करने आए थे और मारक्रम ने उन्हें इसी ओवर में रिमांड पर लेते हुए 19 रन लूट लिए। इन तीन छक्कों में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनके इस छक्के को कुछ लोग तो शॉट ऑफ द मैच भी कह रहे हैं जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआती झटका जल्दी ही लग गया और जॉर्ज लिंडे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 65 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। मारक्रम के अलावा रिकल्टन ने भी 21 गेंदों में 44 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि जेसन स्मिथ ने (35) और मार्को यान्सन ने (31) ने भी कुछ रन जोड़े। हालांकि अन्य बल्लेबाजों से कोई खास समर्थन नहीं मिला और टीम 210 रन तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी 1-1 सफलता मिली।