नई दिल्ली, 23 दिसम्बर।| आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम में जगह नहीं बना सके सुरेश रैना के लिए अब अपनी कमियों पर काम करने और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मजबूत होकर वापसी करने का वक्त है। यह कहना है कि भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का।

Advertisement

भारतीय टीम के आस्टेलिया दौरे से पहले स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित परिचर्चा में कपिल देव के साथ हिस्सा लेने पहुंचे लक्ष्मण ने कहा कि रैना को वनडे टीम से निकाला जाना निराशाजनक है लेकिन यह उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर काफी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इस दौरान उन्हें अपनी कमियों पर काम करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

लक्ष्मण, "रैना एक मैच विनर हैं। विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। मैंने हमेशा उन्हें टीम में देखा है लेकिन वक्त हमेशा आपके साथ नहीं होता। वह आपको सबक देता है और साथ ही सीखने का मौका भी देता है। रैना का आस्ट्रेलिया जाना चाहिए था लेकिन अब उनके पास अपने कमियों पर काम करने और एक बेहतर खिलाड़ी के तौर पर सामने आने का मौका है।"


लक्ष्मण ने कहा, "रैना अच्छी वापसी करेंगे मुझे भरोसा है। उनके साथ वही हुआ है, जो 2011 विश्व कप से पहले युवराज सिंह के साथ हुआ था। विश्व कप से छह महीने पहले वह फिट नहीं थे। इसके बाद युवराज ने जिस तरह की वापसी की और मैदान पर जो कारनामा दिखाया वह किसी से छिपा नहीं है। मेरे लिए रैना हमेशा से एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं। अगर भारत को टी-20 विश्व कप जीतना है तो रैना क टीम में रहना होगा। रैना के लिए भी यह बहुत बड़ा मौका है कि वह मजबूत होकर वापसी करें।"

लक्ष्मण ने कहा कि रैना साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा नहीं खेले और यही बात उनके खिलाफ गई लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि वह जब भी बल्लेबाजी के लिए आए तब भारत मुश्किल हालात में होता था। उनके साथ अक्सर ही ऐसा होत है। ऐसे में एक बल्लेबाज के लिए अपेक्षाओं पर खरा उतरने में काफी दिक्कत होती है।

एजेंसी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार