India Vs England, 1st Test Day 4: KL राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर पाया था। हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलकर उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया। राहुल की इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के महान बल्लेबाज़ों की खास लिस्ट में शामिल कर दिया है। 

Advertisement

भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एक बार फिर इंग्लैंड में साबित कर दिया कि वह विदेशी धरती पर कितने खतरनाक ओपनर हो सकते हैं। हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में जब टीम को टिक कर खेलने की सबसे ज़रूरत थी, राहुल ने 202 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने अपनी क्लासिक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Advertisement

यह शतक राहुल के लिए सिर्फ रन नहीं था, बल्कि एक ऐतिहासिक मुकाम भी था। राहुल अब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले ओपनर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में बतौर ओपनर दो-दो टेस्ट शतक जड़े थे।

इतना ही नहीं, इंग्लैंड में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी राहुल अब शीर्ष के करीब पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं  राहुल द्रविड़, जिन्होंने इंग्लैंड में 6 शतक लगाए हैं। उनके बाद दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर (4-4 शतक), सौरव गांगुली और ऋषभ पंत (3-3 शतक) जैसे दिग्गजों का नाम आता है और अब इस लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं।

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

  • राहुल द्रविड़ – 6
  • दिलीप वेंगसरकर – 4
  • सचिन तेंदुलकर – 4
  • सौरव गांगुली – 3
  • ऋषभ पंत – 3
  • केएल राहुल – 3*
  • विजय मर्चेंट – 2
  • मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 2
  • रवि शास्त्री – 2
  • सुनील गावस्कर – 2
  • विराट कोहली – 2

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

केएल राहुल की यह पारी टीम इंडिया को इस टेस्ट में मजबूती देने के साथ राहुल की टेस्ट करियर में एक और चमकदार अध्याय जोड़ गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार