नई दिल्ली, 16 अगस्त (CRICKETNMIRE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सरकार से आग्रह किया है कि वह रियो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर और एथलीट ललिता बाबर को सम्मानित करे। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान, सुनकर विराट कोहली हो जाएंगे आग बबूला

Advertisement

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, "मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सुरेश प्रभु जीत से आग्रह करता हूं कि वे दीपा करमाकर और ललिता बाबर को सम्मानित करें। ये खिलाड़ी रियो में पदक नहीं जीत सके लेकिन इन्होंने अपने फन और प्रयास से हर मुश्किल के खिलाफ डटकर खड़े रहते हुए सबका दिल जीता है। ऐसे में हमें इनके प्रयासों का सम्मान करना चाहिए।" BCCI ने खोली रवि शास्त्री की पोल, जानकर लगेगे आपको झटका

Advertisement

दीपा ने वाल्ट के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा और फिर फाइनल में चौथा स्थान पाकर खुद को साबित भी किया। दीपा एक समय कांस्य की दौड़ में थीं लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। वह 0.15 अंकों से ओलम्पिक पदक चूक गईं। ये भी पढ़ें: स्टुअर्ट बिन्नी की वाइफ मयंती लैंगर की हॉट और ग्लैमरस वायरल तस्वीरें को देखकर खो जाएगें आप

ललिता ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइलन में जगह बनाई और सोमवार को इसमें 10वां स्थान हासिल किया। ललिता ने क्वालीफाईंग में चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार