पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ी बात कही है। सलमान बट्ट का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या को टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेलना है तो उन्हें हर हाल में अपनी बॉडी बनानी ही होगी।

Advertisement

सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'हार्दिक को थोड़ी बॉडी बनानी चाहिए। उन्हें ट्रेनिंग के साथ-साथ अच्छी डायट लेनी होगी। ताकि वह तीनों फॉर्मेट में खेल सकें। इतने पतले शरीर के साथ तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।'

Advertisement

बता दें कि हार्दिक पंड्या लंबे समय से चोट से परेशान चल रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने आईपीएल और टी-20 विश्वकप में ना के बराबर गेंदबाजी की थी। फिलहाल हार्दिक टीम इंडिया से ड्रॉप हैं। इनसाइ़ड स्पोर्ट की मानें तो दोबारा टीम में वापसी के लिए उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

टीम इंडिया हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका दौरे में शामिल करने के बारे में सोच सकती है क्योंकि हार्दिक उन पिचों में टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि चोट से पांड्या की रिकवरी मुख्य रूप से आराम पर निर्भर करेगी। फैंस उम्मीद करेंगे कि हार्दिक दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हों और टीम के साथ जुड़ें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार