18 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNNORE)। गौतम गंभीर काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद से वह लगातार दिल्ली के फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया है और सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने दो शतक जड़ दिए।

Advertisement

रविवार को दिल्ली का बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल शुरु हुआ औऱ मैच के दूसरे दिन गौतम गंभीर ने शतक जड़ते हुए रणजी ट्रॉफी में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह दिल्ली के लिए रणजी में 6 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।   

गंभीर ने सोमवार को खेल के दूसरे दिन अपने 42वां फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। गंभीर ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज चंदेला के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 217 रन जोड़े। 

 

गंभीर के अलावा दिल्ली के लिए 6 हजार रणजी रन जिन खिलाड़ियों ने बनाए हैं, वो है मिथुन मनहार, अजय शर्मा और रमन लंबा। इन तीनों खिलाड़िओं ने क्रमश: 7911 रन, 7421 रन और 6346 रन बनाए हैं। एबी डीविलियर्स की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

गंभीर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में 95 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली की जीत में अहम किरदार निभाया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार