19 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात का समर्थन किया है। गंभीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उड़ी हमले के कारण कई राजनीतिक दल पाकिस्तानी कलाकारों वाली बॉलिवुड की फिल्में रिलीज करने का विरोध कर रहे हैं।

OMG: वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ना कोहली के लिए है नामुमकिन

Advertisement

गंभीर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में कहा, "मेरे लिए देश का हित पहले है। हमारे लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले गंभीर ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहिए चाहे वो क्रिकेट हो या बॉलीवुड क्योंकि अगर आप उस शख्स से पूछेंगे जिसने अपनी जान गंवाई है, जिसने अपना बेटा खोया है तो आपको इसका जवाब मिल जाएगा।"

BREAKING: युवराज सिंह के वनडे टीम में वापसी की उम्मीद जगी, रणजी ट्रॉफी में जमाया रिकॉर्डतोड़ शतक

गंभीर ने अप्रत्यक्ष तरीके से बॉलीवुड के उन अभिनेताओं पर निशाना साधा है जो पाकिस्तानी अभिनेता फवाद आलम का विरोध करने वालों की आलोचना कर रहे हैं।

फवाद ने करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में अभिनय किया है, जिसके रिलीज का व्यापक विरोध हो रहा है।

गंभीर ने कहा, "इस तरह कमरों में बैठ कर और अपनी-अपनी नौकरियों में मशगूल रहते हुए कोई भी आसानी से कह सकता है कि क्रिकेट और कला को राजनीति से अलग रखना चाहिए। लेकिन जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है अगर आप उनसे पूछेंगे तो वह पाकिस्तान से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहेंगे।"

PHOTOS: युवराज सिंह की "भाभी" अकांक्षा शर्मा की ये तस्वीरें देखकर आप दिवाने हो जाएगें

Advertisement

दिल्ली के इस खिलाड़ी ने कहा, "इसलिए मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि जब तक पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता हमें उनके (पाकिस्तान) साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए क्योंकि हमारे लिए हमारे लोगों की जान महत्वपूर्ण है। वह निर्दोष सैनिक जिन्होंने हमारी जान बचाने के लिए सरहद पर अपनी जान गंवा दी, उनकी जिंदगी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

विराट कोहली तोडे़गे सचिन के इस रिकॉर्ड को

गंभीर ने कहा, "फिल्म और क्रिकेट से यह कहीं महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं इस बात का पूरी तरह समर्थन करता हूं कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहिए।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार