Gujarat Giants vs Delhi Capitals Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 03 फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब गुजरात जायंट्स की टीम ने 175 रनों का लक्ष्य बचाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में GG की टीम के लिए बेथ मूनी (46 गेंदों पर 58 रन),  सोफी डिवाइन (13 रन और 4 विकेट), और राजेश्वरी गायकवाड़ (3 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया था।

GG-W vs DC-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 03 फरवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक नौ मुकाबले हुए हैं जिसमें से चार रन डिफेंड और पांच रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.4 ओवर में 123 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया था।

GG-W vs DC-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 08
दिल्ली कैपिटल्स - 04
गुजरात जायंट्स - 04

GG-W vs DC-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GG-W vs DC-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात जायंट्स की टीम से बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, और एशले गार्डनर स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GG-W vs DC-W Probable Playing XI

Gujarat Giants Probable Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका अहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

Delhi Capitals Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

Gujarat Giants vs Delhi Capitals Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

GG-W vs DC-W Match Prediction, GG-W vs DC-W Pitch Report, Today's Match GG-W vs DC-W, WPL 2026, GG-W vs DC-W Prediction, GG-W vs DC-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Giants vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार