Sri Lanka vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास मंगलवार (3 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। मैच की शुरूआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से होगी।

Advertisement

4000 टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

बटलर ने 146 मैच की 134 पारियों में 35.36 की औसत से 3925 रन बनाए हैं। अगर वह 75 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली, रोहित शर्मा औऱ बाबर आजम की यह कारनामा कर पाए हैं।

गुप्टिल को पछाड़ने के करीब

बटलर अगर दो छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। बटलर ने अभी तक 146 मैच की 134 पारियों में 172 छक्के जड़े हैं। वहीं गुप्टिल के नाम 122 मैच की 118 पारियों में 173 छक्के दर्ज हैं।

बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर सबसे ज्यादा छक्के

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी-20 क्रिकेट में बटलर ने अभी तक 484 मैच की 455 पारियों में 590 छक्के जड़े हैं। अगर वह छह छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो बतौर इंग्लैंड क्रिकेट सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में टॉप पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स के नाम है,जिन्होंने 528 मैच की 523 पारियों 595 छक्के जड़े हैं।

पल्लेकेल में ही खेले गए पहले दो मुकाबलों में बटलर में क्रमश: 17 और 39 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पहले दो मुकाबलों मे जीत के साथ पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार