20 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के लिए ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को बैंगलोर में होने वाली है। हर एक फ्रेंचाइजी आईपीएल ऑक्शन के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। 

Advertisement

ऐसे में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग का एक सनसनीखेज बयान आय़ा है। सहवाग ने सीधे तौर पर बयान देते हुए कहा है कि इस बार के ऑक्शन में युवराज सिंह, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह को कोई भी फ्रेंचाइजी मोटी रकम देकर नहीं खरीदने वाली है।

सहवाग ने कहा कि जो भी खिलाड़ी इस समय नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हो पा रहे हैं उन्हें नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी मोटी रकम देकर खरीद सकती है।

गौरतलब है युवराज सिंह फिटनेस में फ्लॉप होने के कारण कई दफा नेशनल टीम से बाहर का रास्ता नाप चुके हैं तो वहीं हरभजन सिंह औऱ गंभीर के लिए नेशनल टीम के दरवाजे लगभग हमेशा के लिए बंद ही हो चुके हैं।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह को मुंबई इंडियंस की टम ने रिटेन नहीं है तो वहीं गंभीर को भी केकेआर की टीम ने रिटेन नहीं किया। ऐसे में अब सहवाग का ऐसा बयान इन तीनों के बारे में आने से फैन्स और इन खिलाड़ियों को जरूर झटका लगा होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार