ICC Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि वह जब तक संभव हो तब तक टीम में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनका अनुभव वर्ल्ड कप-2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Advertisement

इस ऑलराउंडर को अभी भी सफेद गेंद के सेट-अप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना जाता है। मैक्सवेल ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी जगह बना ली है, साथ ही वो प्रारंभिक वनडे विश्व कप टीम में भी जगह बना चुके हैं।

Advertisement

पैर की गंभीर चोट के कारण मैक्सवेल लंबे समय तक खेल से दूर रहे। लेकिन, अब 34 वर्षीय खिलाड़ी कमबैक को लेकर काफी बेताब है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर मैक्सवेल ने कहा, "मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक लोग मुझे पसंद करेंगे। जब तक उन्हें यह नहीं लगता कि कोई मेरे स्थान के लिए अधिक योग्य है, तब तक मैं लगा रहूंगा। जितना हो सके गेम जीतने की कोशिश करूंगा। मैं अभी भी फिट महसूस करता हूं, मैं अभी भी युवा महसूस करता हूं।"

मैक्सवेल ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी भूमिका में यह अच्छा है कि आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति है जो अनुभवी है। एक युवा खिलाड़ी के लिए उस भूमिका को निभाना एक कठिन काम है।"

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए काफी अनुभवी टीम की घोषणा की है। जिसमें आरोन हार्डी और स्पेंसर जॉनसन जैसे कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Advertisement

Also Read: Cricket History

मैक्सवेल इस सप्ताह तीन टी20 मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे और विश्व कप के लिए भारत में टीम में दोबारा शामिल होने से पहले अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार