पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय फैंस का मनोरंजन करने वाले कमेंटेटर हर्षा भोगले एकदम से सुर्खियों में आ चुके हैं। अपनी कमेंट्री से दिल जीतने वाले हर्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हर्षा का ये वीडियो वायरल होते ही फैंस डर गए और कुछ देर तक ट्विटर पर हर्षा भोगले ट्रेंड भी होने लगे।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि 24 मार्च गुरुवार को हर्षा आईपीएल 2022 पर इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट कर रहे थे और तभी अचानक उनका फोन गिर गया और स्क्रीन ब्लैंक हो गई इसके बाद बैकग्राउंड में हर्षा की चीखने चिल्लाने की आवाज़ें सुनाई दी जिसे सुनकर लाइव चैट का एंकर भी  डर गया और उसने तुरंत लाइव बंद किया।

Advertisement

इसके बाद हर कोई सोशल मीडिया पर ये जानना चाहता था कि आखिरकार हर्षा भोगले को क्या हुआ है और लाइव में ऐसा क्या हुआ। जब मामला सुर्खियां बटोरता नज़र आया तो खुद हर्षा ने सामने आकर फैंस को कहानी बताई और माफी भी मांगी।

हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा ''मैं ठीक हूं। आप सबको परेशान करने के लिए माफी चाहता हूं। आप सभी का प्यार और चिंता दिखाने के लिए शुक्रिया। ये इतना ज्यादा वायरल हो गया जितना मैंने सोचा भी नहीं था। ये भी मेरे लिए एक सीखने वाली बात है। इसका मकसद कुछ और था। सॉरी।''

वहीं, जब हर्षा भोगले की पत्नी ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये एक प्रोमो के लिए शूट किया गया था तो फैंस का गुस्सा फूटना शुरू हो गया और फैंस हर्षा को ट्रोल भी करने लगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार