20 अप्रैल, इंदौर (CRICKETNMORE)। इंदौर में खेले जा रहे आईपीएल के 22वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाशिम अमला ने शतक जमा दिया । हाशिम अमला ने टी- 20 क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया। live score

Advertisement

इस आईपीएल में यह दूसरा शतक लगा है। इसके साथ – साथ हाशिम किंग्स इलेवन पंजाब के 8वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया। अमला ने अपनी शतकीय पारी में  6 छक्के जमाए जो टी- 20 में अमला के द्वारा जमाया गया सर्वाधिक छक्का है।

Advertisement

अमला ने अपनी शानदार शतकीय पारी के दौरान मलिंगा की 17 गेंदों का सामान किया जिसमें उन्होंने 50 रन बनाए। इसके साथ ही वह मलिंगा के खिलाफ एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मलिंगा ने इस मैच में अपने निर्धारित 4 ओवर में 58 लुटाए, जो आईपीएल इतिहास में उनकी सबसे खराब गेंदबाजी है।  इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से शेन वॉटसन और स्टीव स्मिथ के नाम था। वॉटसन ने मलिंगा के खिलाफ आईपीएल 2011 में 17 गेंदों में 36 रन और स्मिथ ने साल 2015 में 19 गेंदों में 36 कन बनाए थे।

इस मामले में तीसरे नंबर पर माइकल हसी हैं जिन्होंने आईपीएल 2013 में मलिंगा की 12 गेंदों में 26 रन बनाए थे। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार