भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार ही संजू को टीम का हिस्सा बनाए जाने की मांग करते आए हैं, लेकिन ज्यादातर मौके पर संजू इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने में नाकाम हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भी सैमसन मौके को भुनाने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ दानिश कनेरिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ के बैटिंग स्पॉट पर नाराजगी जताई है।

Advertisement

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह संजू सैमसन पर भी अपनी राय देते नज़र आए। उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन को एक ओर चांस मिला, लेकिन वो स्पेशल नहीं दिखे। रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें आउट किया, लेकिन उससे पहले वह काफी फीके थे।'

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने आगे बातचीत करते हुए संजू सैमसन की तुलना ऋषभ पंत से की। वह बोले संजू सैमसन ऋषभ पंत नहीं है। उसकी बैटिंग पूरी तरह से अलग है। मैं दीपक हुड्डा पर भी बात करूंगा। उसे नीचे बल्लेबाजी करने को क्यों भेजा गया? श्रेयस औऱ सूर्यकुमार नंबर 2 और 3 पर ठीक है, लेकिन हुड्डा को संजू से ऊपर बैटिंग पर आना चाहिए था। इंडिया ने संजू सैमसन को ऋषभ पंत की तरह बैटिंग ऑर्डर में ऊपर धकेल दिया, लेकिन संजू पंत नहीं है।

बता दें कि इस समय भारतीय टीम के पास चार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मौजूद हैं, जो कि टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी रख रहे हैं, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ईशान किशन और दिनेश कार्तिक। इन खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल भी मौके पर विकेटकीपिंग कर सकते हैं और टेस्ट क्रिकेट में केएस भरत और रिद्धिमान साहा भी मौके का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर विकेटकीपर बैटर के तौर पर टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल नज़र आ रहा है। संजू सैमसन अगर मौके का फायदा नहीं उठाते तो उन्हें जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार