14 फरवरी, (CRICKETNMORE)। महेंद्र सिंह धोनी वो नाम जिसने पिछले एक दशक से ज्यादा समय में भारतीय क्रिकेट को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाया है। कप्तान, विकेटकीपर  या फिर बल्लेबाज धोनी ने अपने हर रोल को बखूबी निभाया है। कप्तानी को वो अलविदा कह चुके हैं लेकिन विकेटकीपिंग के मामले में मौजूदा समय में भी उन्हें दुनिया का कोई खिलाड़ी टक्कर नहीं देता। विकेटों के पीछे उनकी तेजी, बल्लेबाजी की गलतियों को पकड़ना उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। आइए आपको बतातें हैं 

Advertisement

कप्तानी में कोहली की मदद

Advertisement

कप्तानी से संन्यास के बाद से धोनी वनडे औऱ टी20 क्रिकेट में कप्तानी में विराट कोहली का काम आसान करते हैं। मैदान पर फील्डिंग लगाने और गेंदबाजी में बदलाव करने जैसे फैसलों में धोनी बखूबी कोहली की मदद करते हैं। आमतौर पर टीम का कप्तान 30 गज के घेरे में ही मौजूद रहता है, कोहली के साथ ऐसा नहीं है। धोनी विकेट के पीछे मौजूद हैं इसलिए ही कोहली बहुत से मौकों पर बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं।  

युवा गेंदबाजों की मदद

धोनी विकेटकीपिंग करते हुए खिलाड़ियों को कैच औऱ स्टंप आउट तो करते ही हैं लेकिन इसके साथ ही वह युवा गेंदबाजों की मदद भी करते हैं। धोनी विकेट के पीछे से बल्लबाजों की हरकतों को पढ़ते हैं औऱ गेंदबाजों को बताते हैं कि बल्लेबाज अगली कुछ गेंदों में क्या शॉट खेलने वाला है। यही वजह है कि साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में धमाल मचा रहे यजवेंद्र चहल औऱ कुलदीप यादव ने अपने प्रदर्शन का काफी श्रेय धोनी को भी दिया है।   

Advertisement

डीआरएस में धोनी का रोल

जब भी टीम इंडिया लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलती है और गेंदबाजी के दौरान किसी अपील के लिए डीआरएस लेने की जरुरत पड़ती है तो कप्तान विराट कोहली एमएस धोनी का रुख करते हैं। बहुत कम बार ऐसा होता है जब धोनी डीआरएस लेने को कहते हैं औऱ खिलाड़ी आउट नहीं होता। कोहली खुद ये कह चुके हैं कि डीआरएस के मामले में धोनी के फैसले 95 प्रतिशत सही होते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार