22 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में 115 गेंदों में नाबाद 171 रन की एतेहासिक पारी खेलकर हरमनप्रीत कौर ने हर किसी का दिल जीत लिया। भले ही हरमन इस मुकाबले के बाद पूरे देश की नजरों में आई है लेकिन टीम इंडिया की पूर्व कप्तान डियाना इडुलिज ने उनकी प्रतिभा को बहुत पहले ही पहचान लिया था। 
इडुलिज ने ना सिर्फ अनकी प्रतिभा को पहचाना बल्कि उन्हें वेस्टर्न रेलवे में एक अच्छी नौकरी लगवाई। 

Advertisement

इडुलिज वेस्टर्न रेलवे से एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स ऑफिसर हैं। उन्होंने सबसे पहले हरमन की प्रतिभा को जूनियर सर्किट में पहचाना था और वह चाहती थी कि वह मुंबई स्थित क्रिकेट टीम में खेलें। उस समय 24 वर्षीय हरमन के पास उत्तर रेलवे में नौकरी का ऑफर था। उत्तर रेलवे के मुकाबले कोई अच्छी पोस्ट ही उन्हें मुंबई शिफ्ट करवा सकती थी।

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए इडुलिज ने बताया कि " मैंने उससे कहा था कि मैं उसे बड़ी पोस्ट दिलाऊंगी। उसे उत्तर रेलवे में जूनियर क्लास की नौकरी मिल रही थी। मैंने उसे चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफर की। फिर उनका आवेदन पत्र दिल्ली भेजा गया, लेकिन राष्ट्रपति ने उसे नकार दिया।”

इडुलिज ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर से विनती की जो संसद के सदस्य हैं। उन्होंने सचिन से कहा कि रेलवे मंत्री को लेटर लिखकर इस मामले में हरमनप्रीत की मदद करें। जिसके बाद सचिन ने लेटर और थोड़ी मान मनौव्वल के चलते बड़े अधिकारी इसके लिए राजी हो गए। जिसके बाद हरमनप्रीत की नौकरी वेस्टर्न रेलेवे में लगी। भारतीय मूल के 5 महान क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार