विशाखापट्टनम, 8 मई (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर बना लिया। यहां डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के रिद्धिमान साहा पारी की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट करार दे दिए गए।

Advertisement

लेकिन, उन्होंने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने फैसला साहा के पक्ष में सुनाया। 

Advertisement

इसके बाद साहा (8) और मार्टिन गुप्टिल (36) ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 31 रन जोड़े। साहा के आउट होने के बाद हैदराबाद को दूसरा झटका 56 के स्कोर पर गुप्टिल के रूप में लगा। गुप्टिल ने 19 गेंदों की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। 

गुप्टिल के आउट होने के बाद मनीष पांडे (30) और कप्तान केन विलियम्सन (28) ने तीसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। पांडे को कीमो पॉल ने आउट किया। पांडे ने 36 गेंदों पर तीन चौके जड़े। 

 

इसके बाद विलियम्सन भी टीम के 111 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 27 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। 

कप्तान के आउट होने के बाद मोहम्मद नबी (20) और विजय शंकर (25) ने अंतिम के आवरों में पांचवें विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

नबी ने 13 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जबकि शंकर ने 11 गेंदों की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए।

हैदराबाद ने अंतिम चार ओवरों में 47 रन जोड़े और चार विकेट भी गंवाए। 

दिल्ली की ओर से कीमो पॉल ने 32 रन पर तीन विकेट, ईशांत शर्मा ने 34 रन पर दो विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने 37 रनों पर एक विकेट और अमित मिश्रा ने चार ओवरों में 16 रनों पर एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार