मोहाली, 25 मार्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से निराश के बाद संन्यास का एलान करने वाले पाकिस्तान के T20 कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर अपना संन्यास टाल दिया। अफरीदी ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला ग्रुप का आखिरी मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। 

Advertisement

लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान टॉस के दौरान अफरीदी ने कहा कि अभी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में कुछ नहीं सोचा। 


"पढ़िए क्या कहा था अफरीदी ने"


Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से टॉस हारने के बाद जब कमेंटटेटर ने अफरीदी से पूछा कि वह आज के मुकाबले के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं तो अफरीदी ने कहा कि "संन्यास को लेकर मैंने अभी कोई फैसला नहीं किया है, मैं चाहता हूं कि मैं अपने देश के लोगों के सामनें संन्यास लूं"।

यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी संन्यास का एलान कर के पलट गए हैं। 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद अफरीदी ने वन डे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने फिर वापसी करी और चार साल खेलने के बाद 2015 वर्ल्ड कप में वन डे से संन्यास लिया। 


सौरभ शर्मा

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार